IndiaLatest

स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी बेलगाम में

“Manju”

बेलगाम (कर्नाटक) : शान्तिगिरि आश्रम महासचिव स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी ने कर्नाटक के बेलगाम में पूर्व सांसद और प्रख्यात व्यवसायी अमर वसंत राव पाटिल से मुलाकात की। यह यात्रा बेलगाम में आश्रम की गतिविधियों के विस्तार के संबंध में है।

पोत्तनकोड शान्तिगिरि आश्रम की यात्रा के दौरान श्री अमर पाटिल के निमंत्रण पर स्वामी की यात्रा आधारित है। शान्तिगिरि आश्रम के महासचिव जब गुरुवार दोपहर बेलगाम ज़िले के रायबाग में स्थित श्री अमर पाटिल के आवास पर पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्वामी ने ग्रुप के विभिन्न संस्थानों का दौरा किया। श्री अमर पाटिल के साथ की बैठक में फेडरेशन ऑफ क्रिश्चियन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जॉर्ज सेबेस्टियन और श्री अमर पाटिल की पत्नी भाग्यश्री पाटिल भी मौजूद थे।

श्री अमर वसंत राव पाटिल कर्नाटक के बेलगाम ज़िले के पूर्व संसद सदस्य, प्रमुख व्यवसायी और शिक्षाविद् हैं। कर्नाटक में उनके स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और औद्योगिक संस्थानों सहित लगभग डेढ़ सौ संस्थान कार्यरत हैं। श्री अमर वसंत राव पाटिल, स्वतंत्रता सेनानी, तीन बार कर्नाटक मंत्री और पांच बार कर्नाटक विधानसभा सदस्य, श्री वसंत राव पाटिल के पुत्र हैं। उन्होंने पिछले 13 मई को आश्रम के दौरे के दौरान स्वामी को बेलगाम में आमंत्रित किया था।
यात्रा के दौरान, श्री अमर पाटिल ने कृषि, विशेषकर गन्ने की खेती के केंद्र, रायबाग में शान्तिगिरि की एक आश्रम शाखा और आयुर्वेदिक केंद्र स्थापित करने में रुचि व्यक्त की थी।

Related Articles

Back to top button