IndiaLatest

नई आत्मानुभूति देने के लिए चैयूर, चेन्नई, में ध्यान मठ तैयार हो रहा है

“Manju”

 

चैयूर: शान्तिगिरि आश्रम की चेन्नई शाखा की रजत जयंती समारोह के सिलसिले में आश्रम की चैयूर स्थित शाखा में तैयार किया जा रहा ध्यान मठ भक्तों के लिए एक नया अनुभव होगा।

चेन्नई के भक्तों को आश्रम के संस्थापक गुरु नवज्योति श्रीकरुणाकरगुरु के शानदार चित्र को यहां पर देखने का मौका मिलेगा।आध्यात्मिक क्षेत्र में दर्शन मंदिर के बगल में निर्माणाधीन ध्यान मठ की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि यह हृदय को अवर्णनीय भावनाओं से भर देता है। ध्यान मठ में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए गुरुरूप का दर्शन आत्मीय स्तर पर प्रेरणादायक होगा। कमल के फूल के ऊपर चित्रित गुरू की सजीव आकृति की ऊंचाई गुरु की वास्तविक लम्बाई जितनी है। इस पवित्र स्थल पर गुरु दर्शन उन लोगों के लिए समान रूप से हृदयस्पर्शी होगा जो कभी गुरु से नहीं मिले हैं और वह जिन्होंने गुरु को भौतिक रूप में देखा है। उपयुक्त संगीत एवं प्रकाश व्यवस्था ध्यान मठ में आत्मीय अनुभव को बढ़ावा देगी।

ध्यान मठ जप और ध्यान में बैठने का स्थान है। ध्यान आध्यात्मिकता के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। प्रभु के साथ तादात्म्य स्थापित करने की अवस्था। प्रकाश की सर्वोच्च अवस्था में मानव मन पारलौकिक से परे ध्यान की आनंदमय दुनिया में जा सकता है।भले ही महान ऋषि सारा जीवन समुद्र के किनारे, पहाड़ों के बीच, जंगलों और गुफाओं में ध्यान करते हुए बिताते हैं, लेकिन अपने जीवन के अंत में उन्हें एक चंदन की अगरबत्ती जितनी रोशनी भी नहीं मिलती है। लेकिन शान्तिगिरि का अनुभव बिल्कुल अलग है। गुरु की महान अनुकंपा की धारा में, भक्त को संसार की रचना तक को भी देखने और जानने की दुर्लभ दृष्टि प्राप्त होती है। यही शान्तिगिरि का अपूर्व दर्शन सिद्धांत है जिसका अनुभव इस दिव्य स्थान पर किया जा सकता है।

ध्यान की कई अवस्थाएँ होती हैं। एक भक्त के लिए ध्यान का अर्थ है अपने मन को गुरु को समर्पित करना। मन को गुरु को समर्पित करके सब कुछ गुरु को समर्पित कर देना। गुरु में सब कुछ स्थित है। ध्यान इस अवधारणा पर आधारित है कि गुरु ही परब्रह्म हैं। ध्यान मठ में सब चीजें एक केंद्रीय बिंदु पर केंद्रित हैं। शान्तिगिरि आश्रम में किए जाने वाला जाप अखंड नाम है।

रजत जयंती समारोह के दौरान चैयूर में स्थापित ध्यान मठ निश्चित रूप से हर किसी को भक्ति का एक नया अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button