LatestThiruvananthapuram

ब्रह्मचारी पी. अरविंद ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की

“Manju”

पोत्तनकोड: शान्तिगिरि आश्रम ब्रह्मचारी पी. अरविंद ने केरल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। शोध का विषय बायोडीजल ईंधन इंजन की ट्राइबोलोजी था।

यह शोध तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सी.ई.टी.) में किया गया था। ब्रह्मचारी अरविंद 2011 से मार बेसिलियोस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे हैं। वह 2012 से शान्तिगिरि शान्तिमहिमा गवर्निंग कमेटी के सदस्य हैं।

लक्ष्मीपुरम में स्थित गुरुकमल निवासी डी. प्रदीप कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक, महासचिव कार्यालय, एवं डॉ. उषा बी., सलाहकार (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) उनके पिता एवं माता हैं। बहन हैं डॉ. पी गायत्री।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button