IndiaLatest

सांसद वी. शिवदासन ने नई दिल्ली शांतिगिरि आश्रम का संदर्शन किया

“Manju”

नई दिल्ली: राज्य सभा सांसद डॉ. वी. शिवदासन ने शांतिगिरि आश्रम नई दिल्ली शाखा का दौरा किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस. एफ. आई.) के अध्यक्ष वी.पी. जानू के साथ सांसद कल दोपहर साकेत स्थित आश्रम पहुंचे।
उन्होंने आश्रम में प्रार्थना हॉल, ध्यान मठ, योग हॉल, आयुर्वेद और सिद्ध अस्पताल का दौरा किया। आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली।
नई दिल्ली शाखा आश्रम प्रमुख जननी पूजा ज्ञान तपस्विनी और स्वामी भक्तदत्तन ज्ञान तपस्वी ने उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आश्रम की तरफ से उपहार दिया।
समारोह में शांतिगिरि आश्रम नई दिल्ली आंचलिक कार्यालय के महाप्रबंधक डॉ. किरण श्रीधर, वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क मनु नायर और आश्रम शाखा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button