LatestThiruvananthapuram

नवपूजितम् शाम को जापानी नृत्यांगना का प्रदर्शन

“Manju”

पोतनकोड (तिरुवनंतपुरम्): जापानी नृत्यांगना कनामि तोमियासू नवपूजितम् की शाम, अगस्त २२, २०२३, ७ बजे शान्तिगिरि आश्रम में भरतनाट्यम का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय संस्कृति से प्रभावित कनामि ४ साल की आयु से भरतनाट्यम सीख रहीं हैं। थाइलैंड में जन्मी कनामि ने मार्च, २०१८, तक नई दिल्ली के जापान स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। ग्यारह वर्ष की आयु में उन्होंने अरंगेत्रम् किया। अब वह दिल्ली-स्थित गणेश नाटयालय की संस्थापक डॉ सरोजा वैद्यनाथन के मार्गदर्शन में नृत्य कर रहीं हैं।

वह भारतीय एवं जापानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दूतावासों में सक्रिय हैं। शान्तिगिरि आश्रम जेनरल सेक्रेटरी स्वामी गुरुरत्नम् ज्ञान तपस्वी के साथ दिल्ली में एक भेंट के दौरान उन्हें नवज्योति श्रीकरुणाकरगुरु और शान्तिगिरि आश्रम के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। गुरु की भूमि पर भरतनाट्यम करने की इच्छा उन्होंने व्यक्त की जो कि नवपूजितम् के शुभ दिवस पर पूरी होने जा रही है।

Related Articles

Back to top button