IndiaLatest

भोर की सुनहरी रोशनी में अवधूत यात्रा शुरू हुई

“Manju”

कन्याकुमारी: शान्तिगिरि आश्रम के संन्यासी संघ, ब्रह्मचारी संघ और गृहस्थाश्रमियों की अवधूत यात्रा आज चौथे दिन (4-5-2024) सूर्योदय के साथ शुरू हुई। उगते सूरज की सुनहरी किरणों को देखकर अवधूत संघ आनन्दमय हो गया।

यात्रियों ने सुबह 7 बजे तक कन्याकुमारी में समय बिताया और पाहिमाम, करुणाकर जय और सदगुरुवे जय जैसे कीर्तन किए। फिर समूह नाश्ते के लिए मरुत्वमलई की तलहटी पर पहुंचा।

मरुत्वमला और अरुविपुरम से यात्रा करते हुए अवधूत संघ दोपहर 3 बजे तिरुवनंतपुरम में वेल्लयमबलम से विवेकानंद पार्क तक शांति यात्रा करेगा। कावडियार विवेकानंद पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।  पोत्तनकोड में स्वागत सत्कार के बाद शाम छह बजे केंद्रीय आश्रम पहुंचकर अवधूत यात्रा गुरु के चरणों में अर्पित की जाएगी।

मई 6 को नव ओली ज्योतिर्दिनम – सर्वमंगल सुदिनम समारोह का उद्घाटन केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान सुबह 11 बजे करेंगे। केरल मंत्री जी. आर. अनिल एवं विधायक एम. विंसेंट के समेत अनेक लोग इस में शामिल होंगें।.  दोपहर 2 बजे मंत्री, विधायक, सांसद और राजनीतिक, सामाजिक और कलात्मक क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति एक सार्वजनिक सभा में भाग लेंगे।.25वां नव ओली ज्योतिर्दिनम 7 मई की शाम दिव्य पूजा समर्पण के साथ संपन्न हो

Related Articles

Back to top button