IndiaLatest

शान्तिगिरि का संदेश शांति और अमन का है: मंत्री जी. आर. अनिल

“Manju”
मंत्री जी.आर. अनिल, मंत्री मनो थंकराज और थलाइवासल विजय के साथ

चेय्यूर: केरल राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री जी. आर. अनिल ने आज कहा कि नवज्योति श्रीकरुणाकरगुरु ने शान्तिगिरि आश्रम के माध्यम से दुनिया को शांति और अमन का संदेश दिया है। मंत्री चेय्यूर आश्रम में आयोजित रजत जयंती बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत की आयुर्वेद और सिद्ध जैसी अनूठी चिकित्सा शाखाओं के विकास के लिए गुरु द्वारा शुरू किए गए संस्थान अब दुनिया भर में जाने जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि गुरु ने समाज में एक समृद्ध तपस्वी परंपरा का योगदान दिया है और गुरु के शिष्य समाज के बहुत प्रिय बन रहे हैं।

तमिलनाडु राज्य के डेयरी विकास मंत्री मनो थंगराज ने श्री अनिल को उपहार देकर सम्मानित किया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चैतन्य ज्ञान तपस्वी और महासचिव स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

सुबह आश्रम पहुंचने के बाद श्री अनिल ने ध्यान मठ का दर्शन किया और प्रार्थना कक्ष की आधारशिला रखने में भाग लिया। दोपहर के भोजन के बाद वह गुरुस्थानीय अभिवन्द्या शिष्यपूजिता का दर्शन कर के लौटे।

फोटो कैप्शन: शान्तिगिरि आश्रम चेन्नई रजत जयंती सम्मेलन में केरल राज्य मंत्री जी. आर . अनिल को तमिलनाडु के मंत्री मनो थंगराज ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button