IndiaLatest

सांसद कोडिकुन्निल सुरेश और एलामाराम करीम ने शांतिगिरि आश्रम नई दिल्ली शाखा का संदर्शन किया

“Manju”

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद कोडिकुन्निल सुरेश एवं राज्यसभा सांसद एलामाराम करीम ने आज (3-12-2023) दोपहर शांतिगिरि आश्रम नई दिल्ली शाखा का दौरा किया।
दोपहर एक बजे राज्य सभा सांसद एलामाराम करीम आश्रम पहुंचे। आश्रम आंगन में स्वामी भक्तदत्तन ज्ञान तपस्वी ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वह प्रार्थनालय, योग हॉल, ध्यान मठ और शांतिगिरि आयुर्वेद सिद्ध अस्पताल में गए और आश्रम के प्रतिनिधियों के साथ 20 मिनट बिताए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कोडिकुन्निल सुरेश दोपहर 1.15 बजे आश्रम की नई दिल्ली शाखा पहुंचे। आश्रम पहुंचे सांसद का स्वामी
भक्तदत्तन ज्ञान तपस्वी और आश्रम प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। प्रार्थना भवन में पूजा में शामिल होने के बाद सांसद ने योग हॉल, ध्यान मठ, शांतिगिरि आयुर्वेद सिद्ध अस्पताल का दौरा किया। आश्रम प्रतिनिधियों द्वारा शाल ओढ़ाकर सांसदों का अभिनंदन किया गया। सांसद कोडिकुन्निल सुरेश और एलामाराम करीम, जिनका शांतिगिरि आश्रम के साथ गहरा संबंध है, दिल्ली शाखा के रजत जयंती समारोह के मौके पर आश्रम आए।

नवंबर 19 और 20 को आयोजित रजत जयंती समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक नेताओं ने भाग लिया। रजत जयंती के उपलक्ष्य पर शांतिगिरि आश्रम की दिल्ली शाखा में साल भर समारोह आयोजित किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button