KeralaLatest

विधायक चांडी ऊमन ने नई दिल्ली शांतिगिरि आश्रम का संदर्शन किया

“Manju”

नई दिल्ली: केरल विधायक चांडी ऊमन ने आज सुबह 9 बजे साकेत, नई दिल्ली स्थित शांतिगिरि आश्रम का संदर्शन किया।
आश्रम पहुंचने पर उनका स्वागत शांतिगिरि आश्रम नई दिल्ली आंचलिक कार्यालय प्रमुख जननी पूजा ज्ञान तपस्विनी, रजत जयंती समारोह समिति प्रमुख स्वामी भक्तदत्तन ज्ञान तपस्वी, ब्रह्मचारी मनु एन. एम, शांतिप्रियन, जीवराज और वंदनन एस. ने किया। चांडी ऊमन दिल्ली आश्रम में नवनिर्मित रजत जयंती सेन्टर के प्रार्थनालय में जाकर ध्यानमग्न हो गए।
वह ध्यान मठ और शान्तिगिरि आयुर्वेद सिद्ध अस्पताल में भी गए और आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। आश्रम प्रतिनिधियों ने चांडी ऊमन का सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button