IndiaLatest

सांसद ए. एम. आरिफ ने नई दिल्ली शांतिगिरि आश्रम का संदर्शन किया

“Manju”

 

नई दिल्ली: आलाप्पुष़ा से सांसद श्री ए. एम. आरिफ़ ने आज (6-12-2023) बुधवार को शांतिगिरि आश्रम नई दिल्ली शाखा का दौरा किया। पत्नी के. शाहनाज बेगम के साथ आश्रम पहुंचे सांसद का स्वागत स्वामी भक्तदत्तन ज्ञान तपस्वी, ब्रह्मचारी जीवराज और एस. वन्दनन ने किया।

श्री आरिफ ने आश्रम के महासचिव स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी से मुलाकात की। आश्रम के प्रार्थना हॉल, ध्यान मठ, योग हॉल, आयुर्वेद और सिद्ध अस्पताल का दौरा किया और आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

श्री आरिफ संसद में उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसमें शांतिगिरि आश्रम के संस्थापक गुरु नवज्योति श्रीकरुणाकरगुरु का जन्मस्थान चंदिरुर स्थित है। वह आश्रम की सभी जन कल्याण और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।

आश्रम के महासचिव स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी ने शाल ओढ़ाकर श्री आरिफ को सम्मानित किया। स्वागत समारोह में आश्रम संचार विभाग के सलाहकार साबिर तिरुमला, जनसंपर्क वरिष्ठ प्रबंधक मनु नायर, सीनियर मैनेजर धीरज के. एम. और अन्य आश्रम प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button